
New Delhi: कोरोना वायरस के मामले भारत में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. वहीं दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के एक डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद 800 लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारेंटाइन किया गया है. वहीं डॉक्टर की पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं.
Delhi Government to test all healthcare workers involved in the treatment of #Coronavirus positive patients. https://t.co/nKDeYBqFNa
— ANI (@ANI) March 26, 2020
वहीं डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद दिल्ली सरकार ने सभी हेल्थ वर्कर्स का टेस्ट कराने का निर्णय लिया गया है.
800 लोगों को किया गया क्वारेंटाइन
उत्तर पूर्वी दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक का एक डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जानकारी दी कि सऊदी अरब से लौटी शमा नाम की एक संक्रमित महिला के संपर्क में आने के बाद मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर को संक्रमण हुआ.
A total of 800 people who came in contact with the mohalla clinic doctor have been quarantined for 14 days: Delhi Health Minister Satyendar Jain https://t.co/TbqIyweKim
— ANI (@ANI) March 26, 2020
12 मार्च को महिला मौजपुर मोहल्ला क्लिनिक में डॉक्टर गोपाल झा से मिली. इस महिला के कारण डॉ. गोपाल झा, उनकी पत्नी और उनकी बेटी समेत कुल 8 लोग और संक्रमित हुए. डॉक्टर गोपाल की हालत फिलहाल ठीक हैं. करीब 800 लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा.
मोहल्ला क्लिनिक के डॉक्टर के पॉजिटिव मिलने के बाद पूरी दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक को बंद कर दिया गया था. दो दिन बाद यानी गुरुवार को फिर से सभी क्लिनिक खोल दिए गए हैं. इससे पहले मौजपुर समेत सभी मोहल्ला क्लिनिक को सेनिटाइज किया गया. डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.
सीएम, उपराज्यपाल ने की अधिकारियों के साथ बैठक
इधर कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए दिल्ली सरकार कई कदम उठा रही है. गुरुवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने वीडिय़ो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये विभिन्न जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की. और हालात का जायजा लिया.
WATCH: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal and Lt Governor Anil Baijal address the media #coronaviruslockdown https://t.co/DGOYTZtXD0
— ANI (@ANI) March 26, 2020
वहीं दोनों ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि मोहल्ला क्लीनिक के एक डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद राज्य के स्वास्थ्य कर्मियों की जांच कराये जाने का फैसला लिया गया है. वहीं प्रदेश में फूड होम डिलीवरी की सुविधा शुरू कर दी है. ऑनलाइन कंपनियां जरूरी सामानों की आपूर्ति कर पायेगी. मोहल्ला क्लीनिक भी गुरुवार से खोले जा रहे हैं.
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम है खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




