
Gaya: जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जंगल वाले एरिया में एसएसबी व गुरपा ओपी द्वारा सर्च अभियान चलाकर सड़क में प्लांट किये गए दो केन बम शानिवर को बरामद किया है. नक्सलियों ने इसे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए प्लांट किया था. दो केन बम बरामद होने के बाद नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया है. आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. सर्च ऑपरेशन गुरपा वन क्षेत्र के इलाके में चल रहा था. इस क्रम में गुरपा वन क्षेत्र के जंगली इलाका गुरपा-पतवास रोड में सर्च ऑपरेशन के दौरान टीम ने दो केन बम बरामद किया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Crime: चटनी डॉन और उसके पति ने पड़ोसी से मांगी थी रंगदारी, नहीं देने पर कर दी पिटाई, मामला दर्ज
एसएसबी की 29 वीं वाहिनी की डेल्टा कंपनी के सहायक कमांडेंट वेंकटेश एन ने बताया कि गुरपा से पतवास रोड निर्माण का कार्य चल रहा है. उक्त सड़क घनघोर जंगलों से गुजरता है. बीच-बीच में पुल-पुलिया बनाये जा रहे हैं. यह क्षेत्र नक्सलियों का ठहराव होने के कारण काफी संवेदनशील माना जाता है. एसएसबी के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि बसकटवा से पतवास के बीच से जो घनघोर जंगल से रास्ता गुजरता है, उस रास्ते में पुल या पुलिया में नक्सलियों द्वारा आईईडी बम प्लांट किया गया है.
इसे भी पढ़ें : Ranchi News: कांटाटोली फ्लाईओवर का काम फिर से शुरू, जाम से मिलेगा छुटकारा




