
Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी की जानीमानी चटनी डॉन एकबार फिर से सुर्खियों में है. इस बार चटनी डॉन उर्फ प्रिया सिंह पर मारपीट करते हुए रंगदारी मांगने का आरोप लगा है. ग्वाला बस्ती के ही धीरज सिंह ने प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन, उसके पति संतोष सिंह, पिंटू यादव, कारण सिंह, राहुल सिंह और अन्य चार लोगों को आरोपी बनाते हुए सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
शिकायत के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की है. धीरज ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर थे, तभी चटनी डॉन अपने पति संतोष के साथ आई और गांजा पीने के लिए दो हजार रुपए की मांग की. विरोध करने पर चटनी डॉन ने अपने पति और अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी. आसपास के लोग जब बीच – बचाव करने पहुंचे तो सभी भाग गए. इधर, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की तो सभी फरार हो गए. पुलिस सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें-Jamshedpur: एमजीएम अस्पताल का 500 करोड़ से होगा कायाकल्प : बन्ना गुप्ता




