JharkhandRanchi

20 हजार SHG को सरकार ने दिये 30 करोड़, 2.5 लाख महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Ranchi : राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार पहल कर रही है. एससचजी से जुड़ी महिलाओं के हाथों को सबल करने पर उसका जोर है. ग्रामीण विकास विभाग ने शुक्रवार को 20 हजार सखी मंडलों को चक्रीय निधि के रुप में 30 करोड़ रुपये जारी किये.

विभागीय सचिव आराधना पटनायक ने इस राशि को ऑनलाइन ट्रांसफर किया. इससे सखी मंडलों की करीब 2.5 लाख महिलाओं को फायदा मिलेगा. इस मौके पर जेएसएलपीएस के सीईओ राजीव कुमार भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – आदिवासी जमीन की रजिस्ट्री की सीओ मैडम ने कर दी सिफारिश और खुद जमाबंदी करने से मना किया

ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को लाभ

कोविड-19 आपदा के समय महिलाओं को सरकार से मिला यह सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है. इससे उन्हें घर परिवार के लिये आजीविका का जरिया बनाने में राहत मिल सकेगी. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के जरिये ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को प्रमोट करने की कोशिश की जा रही है.

इसी के तहत 20,000 सखी मंडलों को 30 करोड़ रुपये दिये गये हैं. इसके जरिये महिलाओं को आजीविका संवर्धन में मदद मिलेगी. चक्रीय निधि के तौर पर एससचजी से जुड़ी महिला को 15-15 हजार तक की सहायता मिलनी है.

इसे भी पढ़ें – पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की पत्नी समेत 29 लोगों की जमीन की जमाबंदी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू

अब तक 70 हजार एससचजी को मिले हैं 105 करोड़

अब तक राज्य में 70 हजार एसएचजी को करीब 105 करोड़ की राशि की सहायता मिल चुकी है. चक्रीय निधि की राशि सखी मंडलों की महिलाओं के लिये एक तरह का अनुदान है. इसके जरिये उन्हें लोन मिल सकता है.

इससे वे अपनी कई छोटी–छोटी जरुरतों को पूरा कर सकती हैं. काम पूरा होने पर उन्हें पैसे को वापस भी करना होता है. कुल मिलाकर ढ़ाई लाख महिलाओं को अपने लिए रोजी-रोटी की व्यवस्था करने में इससे बड़ी मदद मिलेगी.

एससचजी महिलाओं ने किया है बेहतर काम

कोविड-19 के संकट के बीच एससचजी महिलाओं ने राज्य सरकार के निर्देश पर सराहनीय काम किया है. सीएम दीदी किचन चलाने से लेकर सैनिटाइजर, मास्क, पीपीइ कीट वगैरह बनाने में लगातार मदद की है.

इसे भी पढ़ें – 6 वर्षों में 6 जिलों में पूरी नहीं हो सकी नीर निर्मल परियोजना, वर्ल्ड बैंक ने घटाई प्रोजेक्ट राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button