
Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने दारोगा संध्या टोपनो की हत्या के पीछे षडयंत्र का आरोप लगाया है. साथ ही राज्य सरकार पर गौतस्करों को बचाने की भी बात कही है. सोमवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पिछले दिनों तुपुदाना थाना में पदस्थापित दारोगा संध्या टोपनो की गौतस्करों ने हत्या कर दी. इसके पीछे सोजी समझी साजिश नजर आती है. संध्या के परिजनों से हुई मुलाकात के बाद मिली जानकारी के आधार पर यह आशंका सही नजर आती है.
इसे भी पढ़ें:पूजा सिंघल की जमानत पर सुनवाई 26 को, पंकज मिश्रा की होगी पेशी
तमाम सूचनाओं के बावजूद थाना प्रभारी कन्हैया सिंह ने जान बूझकर संध्या को रात में ड्यूटी पर लगाया. गुमला, सिमडेगा के रास्ते रांची आ रहे गौतस्करों के बारे में मिली सूचनाओं के बाद भी एक महिला दारोगा को 3 सिपाही और एक चालक के भरोसे मौत के मुंह में जाने को छोड़ दिया गया.
इस घटना के सामने आने के बाद कन्हैया को केवल लाइन हाजिर किया गया जबकि उसका निलंबन होना चाहिए था. सरकार मामले की जांच हाइकोर्ट के सीटिंग जज या सीबीआइ से कराये. इससे इस षडयंत्र में शामिल कन्हैया सिंह और अन्य की भूमिका का पता लग सकेगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सहित अन्य भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:IAS अधिकारियों के तबादले को 15 दिन बीते, लेकिन नहीं लिया प्रभार, राजभवन और सीएमओ एक बार फिर से चर्चा में
मीरा सिंह हैं रिश्वतखोर
बाबूलाल मरांडी ने मीडिया के सामने अखबारों की कतरन दिखाते कहा कि जिस महिला पुलिस अधिकारी मीरा सिंह को अब कन्हैया सिंह की जगह तुपुदाना का प्रभार दिया गया है, वह रिश्वतखोर रही हैं. खूंटी में महिला थाना में रहते उहोंने एक आदिवासी महिला से 15 हजार रुपये की रिश्वत ली थी, जिसे एसीबी ने पकड़ा था. उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और अप्रैल 2021 में उसके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गयी है.
इस रिकॉर्ड के बावजूद मीरा सिंह को तुपुदाना जैसे क्षेत्र की जवाबदेही दी गयी है जो वाजिब नहीं है. संध्या टोपनो हत्या मामले में सरकार कन्हैया सिंह को निलंबित करे, मीरा सिंह को भी हटाया जाये और मामले की तरीके से जांच हो.
इसे भी पढ़ें:RANCHI WOMENS COLLEGE: एडमिशन के लिए अब 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
सरकार बनाने में रुचि नहीं
एक सवाल के जवाब में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे सत्तापक्ष के किसी विधायक के साथ संपर्क में नहीं हैं. भाजपा चाहती है कि वर्तमान सरकार काम करे. तरीके से कामकाज चलाये. पार्टी डेमोक्रेसी फ्रेंडली है.




