JharkhandPalamu

पलामू : जेल में रहकर चुनाव लड़ रहे हैं पूर्व सांसद

Medininagar : पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद जोरावर राम जेल में रहकर चुनाव लड़ रहे हैं. इस बार नामांकन शुरू होने के दूसरे दिन अदालत ने एक आपराधिक मामले में उन्हें जेल भेजा था.

वह फिलहाल जेल में बंद हैं और जेल में ही रहकर उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है. गौरतलब है कि जोरावर राम 1989 में जनता दल के टिकट पर इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीत चुके हैं.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस के तंज पर केंद्रीय मंत्री का पलटवारः ‘चाहे जितना अपमानित किया जाए, अमेठी के लिये काम करती…

क्यों जेल में हैं जोरावर

भूतपूर्व सांसद व पूर्व मंत्री जोरावर राम को चोरी के एक मामले में दीपक कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत ने जमानत याचिका को खारिज करते हुए जेल भेज दिया.

विदित हो कि जोरावर राम के विरुद्ध चैनपुर थाना के शाहपुर निवासी दिलीप शर्मा की पत्नी आरती शर्मा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पलामू की अदालत में परिवाद पत्र संख्या 369/2011 दाखिल किया था. उक्त मामले में 147, 323 व 379 के तहत जोरावर राम के विरुद्ध न्यायालय के द्वारा संज्ञान लिया गया था.

इसे भी पढ़ें- राजनीतिक हलकों में चर्चा,  बहन मायावती क्या 23 मई के बाद भाजपा के साथ गठबंधन कर लेंगी?

केस चार्ज होने पर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए

मामला विचारण दीपक कुमार न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय में चल रहा था. जोरावर राम उक्त मामले में पूर्व में जमानत पर थे. लेकिन जमानत के बाद जब मामला केस चार्ज पर आया तो वे न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए. जिसके बाद उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट व कुर्की का कार्रवाई करने का आदेश निर्गत किया गया था.

आत्मसमर्पण के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गये

उपरोक्त मामले में आज पूर्व सांसद जोरावर राम न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी दीपक कुमार की अदालत में जमानत के लिए आत्मसमर्पण किया. आवेदिका के अधिवक्ता सचिन्द्र कुमार पांडेय ने जमानत नहीं देने को लेकर न्यायालय में कड़ा विरोध किया और कहा कि जोरावार राम ने जान बूझकर कोर्ट को गुमराह किया है.

जोरावर के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई निर्गत की गयी. अदालत ने आवेदिका व अभियुक्त की बहस सुनने के बाद जोरावर राम की जमानत याचिका को खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- मोदी कर्नाटक में बेाले, कांग्रेस-जेडीएस दोनों का मिशन, कमीशन है

राजद छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया फैसला

उल्लेखनीय है कि जोरावर इस बार भी लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं. उन्होंने पांच अप्रैल को ही राजद से इस्तीफा दे दिया था और निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. उन्होंने नामांकन पत्र भी खरीदा था. लेकिन उसके बाद ही उन्हे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

इस लोकसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा के निवर्तमान सांसद बीडी राम और गठबंधन के उम्मीदवार के बीच होने की संभावना है.

 

Related Articles

Back to top button