
Ranchi : राज्यभर में 19 सितंबर को जेपीएससी (झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा, प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा-2021 का आयोजन होना है. इसके लिये सभी जिलों में स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. परीक्षार्थियों के लिए एग्जाम हॉल में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराये जाने के अलावे उनके लिए आश्रय सुविधाओं पर भी जिला प्रशासन विचार कर रहा है. कई ऐसे परीक्षार्थी हैं जो दूसरे जिलों, राज्यों से आने वाले हैं. ऐसे में उनके लिये आश्रय व्यवस्था भी उपलब्ध कराने की कोशिश है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : विराट कोहली का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के बाद T-20 से कप्तानी छोड़ दूंगा, जानें क्या बताया कारण
परीक्षा केंद्रों पर इनका रखना है ध्यान
19 सितंबर को दो पालियों में परीक्षा सभी जिलों में होगी. पहली पाली पूर्वाह्न 10 बजे से जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी. जिलों में कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिला प्रशासन के स्तर से कई निर्देश जारी किये गये हैं. बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों सहित अन्य की ड्यूटी रहेगी.
जिला स्तर से सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी करायी जायेगी. परीक्षा सेंटर पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर और अन्य प्रतिबंधित उपकरण लाने की मनाही है. कैंडिडेट को मास्क पहनकर और एडमिट कार्ड, पासपोर्ट फोटो सहित अन्य निर्धारित वस्तुओं को ही लाने की इजाजत होगी.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : MS Dhoni और आनंद महिंद्रा दिखायेंगे NCC की मजबूती और उन्नति की राह
खूंटी में 18 परीक्षा केंद्र
खूंटी में डीसी शशि रंजन की अध्यक्षता में जेपीएससी परीक्षा को लेकर गुरुवार को बैठक हुई. बताया गया कि जिले में 18 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इनमें 5396 परीक्षार्थी शामिल होंगे.
परीक्षार्थियों को अपने साथ एडमिट कार्ड, एक आईकार्ड, बॉल प्वाइंट पेन, मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर और पानी के बोतल के अलावे अन्य चीजों का लाना प्रतिबंधित रहेगा.
सिमडेगा में पहली बार जेपीएससी (सिविल सेवा) की परीक्षा का आयोजन होना है. इसके लिए 11 सेंटर तय किये गये हैं. डीसी सुशांत गौरव के मुताबिक सभी सेंटरों पर उड़नदस्ता दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर सह स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों की ड्यूटी तय की गयी है.
सिमडेगा कॉलेज, संत मेरीज हाई स्कूल (सामटोली), एसएस प्लस टू हाई स्कूल (सिमडेगा), एसएस बालिका हाई स्कूल (सिमडेगा), उर्सूलाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल (सामटोली), संत अन्ना हाई स्कूल (सामटोली), संत जेवियर कॉलेज (सामटोली), केंद्रीय स्कूल (सिमडेगा), कस्तुरबा गांधी बालिका स्कूल (सिमडेगा), डीएवी पब्लिक स्कूल (टुकुपानी) और संत जॉन हाई स्कूल (फरसाबेड़ा खूंटीटोली) को सेंटर बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें:डॉक्यूमेंट मांगा तो केवल एक बिल्डर ने दिखाया इंटरेस्ट
गुमला में 17 केंद्रों पर 6000 से अधिक कैंडिडेट
गुमला जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं. इनमें से 14 केंद्र नगर परिषद शहरी क्षेत्र में हैं. 14 केंद्रों में 6000 परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है. सदर एसडीओ रवि आनंद की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई.
इसमें एसडीओ ने कहा कि जिले के सभी होटल, लॉज और हॉस्टल संचालकों को अपने यहां परीक्षार्थियों के लिये बेहतर व्यवस्था करने को कहा गया है. इसके अलावे धर्मशालाओं और सामुदायिक भवनों में भी उनके लिये सुविधाओं को बेहतर किये जाने का निर्देश दिया गया है.
नगर परिषद के दो आश्रय गृहों का उपयोग भी कैंडिडेट्स के लिये होगा. लॉज, होटल संचालकों और अन्य संस्थानों से परीक्षार्थियों से वाजिब दर पर किराया लेने, कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने को भी कहा जा चुका है. परीक्षा केंद्रों पर लॉज, धर्मशाला, होटलों की जानकारी एवं संपर्क संख्या सहित पैम्पलेट लगाये जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें:एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को ED का समन, नोरा फतेही को भी बुलाया, जानें क्या है मामला




