OFFBEATWorld

रवांडा का गीतारामा सेंट्रल जेल : कैदी एक दूसरे को  मार कर उनकी लाशें खा जाते हैं!

Rwanda : इस जेल में कैदी एक दूसरे को जान से मार देते हैं और उनकी लाशों को खा जाते हैं. इस बात पर शायद आपको विश्वास न हो, लेकिन यह सच अफ्रीकी देश रवांडा के जेल गीतारामा सेंट्रल जेल का है. दुनियाभर में मौजूद कई जेलों के बारे में आपने सुना होगा कि वहां कैदियों के साथ बुरा बर्ताव किया जाता है, उन्हें थर्ड डिग्री देकर टॉर्चर किया जाता है.  लेकिन दुनिया के सबसे खतरनाक जेलों में शुमार गीतारामा सेंट्रल जेल की कहानी अलहदा है. बता दें कि इस जेल में हर वक्त कैदियों का जीवन खतरे में होता है.  इस जेल का नाम गीतारामा सेंट्रल जेल है और यह अफ्रीकी देश रवांडा में है.  कहा जाता है कि इस जेल में सुरक्षाकर्मी कैदियों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, बल्कि कैदी ही एक दूसरे को जान से मार देते हैं और उनकी लाशों तक को खा जाते हैं.

जेल की क्षमता 600 कैदियों की, लेकिन यहां 7,000 से भी ज्यादा कैदी हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस जेल की क्षमता 600 कैदियों को रखने की है, लेकिन यहां 7,000 से भी ज्यादा कैदियों को रखा गया है.  कहा जाता है कि इस जेल में कैदियों के रहने की जगह इतनी कम है कि उन्हें दिन-रात खड़े-खड़े ही गुजारने पड़ते हैं.  यही वजह है कि यहां कैदी जल्द ही किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है. मीडिया में आयी खबरों की मानें तो इस जेल में हर दिन करीब आठ लोगों की मौत किसी न किसी बीमारी की वजह से हो जाती है.  कई मानवाधिकार संगठन समय-समय पर इस जेल की प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कैदियों के जीवन स्तर में कोई सुधार नहीं आया है.

इसे भी पढ़ें : राहुल ने कहा, राफेल डील की तरह नोटबंदी भारत के खिलाफ अपराध और एक बड़ा घोटाला

Related Articles

Back to top button