
Ranchi: राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 पदाधिकारी को सचिव रैंक में प्रोन्नति देते हुए उनके वर्तमान पद पर ही पद स्थापित किया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है.
इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
प्रभारी सचिव ग्रामीण विकास विभाग चंद्रशेखर, प्रभारी सचिव उद्योग विभाग जितेंद्र कुमार सिंह, विशेष सचिव कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग कमलेश्वर प्रसाद सिंह , प्रबंध निदेशक झारखंड राज्य खाद्य निगम रांची यतींद्र प्रसाद, सचिव झारखंड लोक सेवा आयोग चंद्र किशोर उरांव, मिशन मिशन निदेशक सह कार्यपालक पदाधिकारी झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी रांची, सुनील कुमार को अधिसमय वेतनमान लेवल 14- 144200-218200 में प्रमोशन दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: हेमंत सरकार के चार साल के कार्यकाल में जनता को जितनी उम्मीदें थी उसमें कमी रही: माकपा




