JharkhandLead NewsRanchi

कृषि विभाग गये गोपालजी तिवारी

राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला

Ranchi: पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव गोपालजी तिवारी का कृषि विभाग में तबादला कर दिया गया. कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने गुरुवार की देर शाम राज्य प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की.

कृषि विभाग के अपर सचिव सुनील सिन्हा को पर्यटन विभाग में भेजा गया है. भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव राजीव रंजन कुमार जमशेदपुर में समेति के परियोजना निदेशक के पद पर तैनात किए गए हैं. बोकारो के अपर समाहर्ता विजय कुमार को पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है.

गढ़वा में डीआरडीए में तैनात अनिल ओड़ेया को भवन निर्माण विभाग में संयक्त सचिव बनाया गया है. तमाड़ के बीडीओ राहुल कुमार कैबिनेट में प्रोटोकॉल अधिकारी बनाया गया है. घाटशिला के सीओ रिंकू कुमार को भी मंत्रिमंडलीय समन्वय विभाग में प्रोटोक़ॉल अधिकारी बनाया गया है.

Related Articles

Back to top button