News Wing
Ramgarh, 24 August: रांची रोड स्थित पंचवटी होटल में उत्पाद विभाग द्वारा रामगढ थाना के दारोगा मदन कुमार को पीटने के मामले को एसपी ने काफी गंभीरता से लिया है. पुलिस ने उत्पाद विभाग को उसी की भाषा में जबाब देकर उसे घर का रास्ता दिखा दिया.
क्या है पूरा मामला-
बीते गुरुवार की शाम को उत्पाद विभाग द्वारा रांची रोड स्थित पंचवटी होटल में छापामारी की गई.
उसी दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी व जवानों से मदन कुमार ने पूछा यहां क्या हो रहा है. एसआई का इतना पूछना था कि उत्पाद विभाग के अधिकारी ने अपने जवानों को एसआई को मारने का आदेश दे दिया.
दारोगा मदन कुमार मामले को समझने का प्रयास किया लेकिन तभी उत्पाद विभाग के अफसरों ने जबरन मदन कुमार को पियक्कड़ समझ कर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे. जिसका विरोध कर मदन कुमार ने रामगढ थाना का दारोगा होने का परिचय दिया. लेकिन उत्पाद विभाग के लोगो ने उनकी एक नहीं सुनी और जमकर उनकी पिटाई कर दी.
इसे भी पढ़ें-रामगढ़ में उत्पाद विभाग के अफसरों ने दारोगा को पीटा (वीडियो देखें)
दारोगा ने दी एसपी को जानकारी-
इस पूरी घटना की जानकारी दरोगा ने एसपी को दी. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और उनके सामने प्रस्तुत करने का आदेश दिया.
जिसके बाद सभी को एसपी के समक्ष पेश किया गया. जंहा एसपी ने कड़े लहजे में चेतावनी देकर सुधरने की नसीहत दी.
अभी तक नहीं हुआ है दोनों तरफ से मामला दर्ज-
मारपीट मामले में अभी दोनों पक्षो की ओर से कोई आवेदन थाना में दिया गया है. बताया जाता है कि बात को रात में ख़त्म करने की बात कही गई है. लेकिन आगे किसी भी तरह की कार्रवाई होती है या नहीं ये तो आने वाला समय ही बतायेगा.
अपने अधिकारी की पिटाई से काफी गुस्से में है पुलिस जवान-
इधर बताया जाता है घटना की सुचना मिलते ही पुलिस जवानों में गुस्सा उबल आया. कुछ ने तो उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर हाथ सफाई कर अपने गुस्से को कंट्रोल किया.
सूत्रों ने बताया कि एक इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी ने उत्पाद विभाग दारोगा को अपनी गर्मी को बचाकर रखने की हिदायत देते हुए कार्य करने की चेतावनी तक दे डाली.




