
JAMSHEDPUR : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल के गोकुलपुर स्टेशन के पास एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई. इस घटना में मालगाड़ी के दो इंजन बेपटरी होकर पास ही खेत में उतर गए. हालांकि घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. घटना बीती रात 11 बजे की बताई जा रही है. इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हो गया था. कई ट्रेने विलंब से चल रही थी. रेलवे के अधिकारी तत्काल ट्रैक को दुरुस्त करने में लग गए. सोमवार दोपहर तक इस रूट में ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया. बताया जाता है कि मालगाड़ी आद्रा से होते हुए खड़गपुर की ओर जा रही थी. तभी गलत सिग्नल की वजह से ट्रेन दूसरे ट्रैक पर चली गई जिससे बेपटरी होते हुए खेत में उतर गई. रेलवे की ओर से घटना की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है.




