BusinessLead NewsTOP SLIDER

Good News : SBI ने बदले नियम, जानिये अब दूसरे ब्रांच से कितने पैसे निकाल सकेंगे आप

कोरोना संकट के बीच अपने ग्राहकों को सपोर्ट करने के लिए उठाये कदम

New Delhi : कोरोना संकट के बीच लोगों को राहत देने के लिये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ब्रांच से नकदी निकालने के नियमों में राहत देने का ऐलान किया है. नियमों में बदलाव इस तरह किया गया है, जिससे ग्राहक अपने करीब की शाखाओं से ज्यादा रकम की निकासी कर सकें.

इसे भी पढ़ें :ट्रांसफार्मर लगवाने का श्रेय लेने के लिए आपस में भिड़े भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता

क्या हुआ है नया बदलाव

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि उसने ग्राहकों के द्वारा नॉन-होम ब्रांच अपनी घरेलू शाखा से अलग शाखाओं) से पैसे निकालने की सीमा को बढ़ा दिया है. बैंक के मुताबिक यह कदम कोरोना संकट के बीच अपने ग्राहकों को सपोर्ट करने के लिये उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में कोरोना के नये मामलों में रिकार्ड गिरावट दर्ज, सिर्फ 23 मामले आये

 

इसे भी पढ़ें :अंडर 40 लीगल एक्सपर्ट में टाइम्स नाउ की रैंकिंग में देश के टॉप 40 में शामिल हुए अभिषेक

ये हैं नये नियम

ग्राहक अब अपनी घरेलू शाखा से अलग दूसरी शाखाओं में-

नये नियमों के मुताबिक सेविंग बैंक पासबुक के साथ विड्रॉल फॉर्म के जरिये अपने नाम पर अब प्रतिदिन 25 हजार रुपये तक नकद निकाल सकते हैं.

ग्राहक चेक के द्वारा अपने नाम पर 1 लाख रुपये प्रतिदिन तक निकाल सकते हैं. थर्ड पार्टी के द्वारा सिर्फ चेक के जरिये) पैसा निकालने की सीमा 50 हजार की गयी.

इसे भी पढ़ें :Ranchi News :  क्राइम कंट्रोल के लिए खंगाली जा रहे अपराधियों की कुंडली, लिस्ट बनाकर रखेंगे पैनी नजर

क्या हैं शर्तें

सीमा में बदलाव सिर्फ 30 सितंबर 2021 तक मान्य है.
विड्रॉल फार्म के जरिये थर्ड पार्टी को नकद भुगतान की अनुमति नहीं है.
थर्ड पार्टी के लिये केवाईसी जमा करना होगा.

इसे भी पढ़ें :युवक ने चौथे तल्ले से कूदकर दी जान

एसबीआई का मुनाफा चौथी तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़ा

कोरोना संकट के बीच लोगों को लगातार बैंकिंग सेवायें पहुंचाने में अग्रणी रहे स्टेट बैंक ॉफ इंडिया का इस अवधि में प्रदर्शन में शानदार रहा है. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का एकल शुद्ध मुनाफा मार्च 2021 को खत्म हुई तिमाही में 80 प्रतिशत बढ़कर 6,450.75 करोड़ रुपये हो गया. बैंक ने बताया कि एनपीए के लिए प्रावधान में अच्छी खासी कमी आने से उसका मुनाफा बढ़ा.

भारतीय स्टेट बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसका मुनाफा 3,580.81 करोड़ रुपये था. बैंक ने बताया कि बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 81,326.96 करोड़ रुपये हो गई, जो 2019-20 की समान अवधि में 76,027.51 करोड़ रुपये थी.

इसे भी पढ़ें :9 पंचायतों में हो रही थी बिजली की समस्या, विधायक मनीष जायसवाल ने की पहल

Related Articles

Back to top button