Lead NewsNational

GOOD NEWS : RBI ने बदला पैसों के लेनदेन का ये नियम, अब 2 लाख के बजाय 5 लाख कर सकते हैं ट्रांसफर

RTGS के जरिए अब आप किसी भी वक्त कर सकते ऑनलाइन फंड ट्रांसफर

Mumbai : अगर आप भी इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसों का लेन-देन करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. रिजर्व बैंक ने IMPS (Immediate Payment Service) के जरिए होने वाले ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ा दी है. अब एक दिन में 2 लाख रुपये के बजाय 5 लाख रुपये ट्रांसफर कर सकते हैं. यानी अब ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करना और आसान हो गया है.ग्राहकों की सहूलियत के लिए RBI ने यह फैसला किया है. अब RTGS की टाइमिंग 24X7 हो गई है यानी आप किसी भी वक्त RTGS के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : गोविंदपुर तिलकानगर में सड़क नहीं, बारिश में लोगों को हो रही है भारी परेशानी

NEFT के जरिए फंड ट्रांसफर करने की मिनिमम लिमिट नहीं

आपको बता दें NEFT के जरिए फंड ट्रांसफर करने की कोई मिनिमम लिमिट नहीं है यानी आप कितना भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. वहीं अगर मैक्सिमम लिमिट की बात की जाए तो यह बैंकों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है.

इसे भी पढ़ें : भारत छोड़ो आंदोलन के छह वीर शहीदों को कुमीर में दी गई श्रद्धांजलि, सांसद पहुंचे

RTGS और IMPS से कितना पैसा होता है ट्रांसफर

NEFT के अलावा ग्राहक RTGS और IMPS का इस्तेमाल करके भी पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. RTGS की बात करें तो इसके जरिए एक बार में 2 लाख रुपये से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं हो सकता, वहीं मैक्सिमम अमाउंट की लिमिट अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग है. IMPS के जरिए एक दिन में 2 लाख रुपये तक का अमाउंट रियल टाइम में ट्रांसफर किया जा सकता था, जिसे बढ़ा कर 5 लाख रुपये कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : चतरा : शहीद पुलिस उपाधीक्षक विनय भारती को उपायुक्त और एसपी ने दी श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button