
Ranchi : कोविड का इलाज कराना हो या फिर ब्रेन का ऑपरेशन, इसके लिए झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों के लिए राहत राशि मंजूर की गई है, जिन्होंने इलाज के लिए पुलिस मुख्यालय में आवेदन दिया था.
पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों व उनके निकट परिजनों को चिकित्सा के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है. यह राशि पांच हजार रुपये से लेकर 2 लाख तक निर्धारित की गई है. 449 पुलिसकर्मियों के आवेदन मिले थे. इनके इलाज के लिए 1 करोड़ लाख 23 लाख 10 हजार की रकम आवंटित की गई है. हालांकि इन 449 आवेदन में वैसे आवेदन भी शामिल है. जो रिजेक्ट कर दिये गये हैं जबकि कुछ पेडिंग है. इन दोनों आवेदन की संख्या करीब 30 होगी.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग खोज रहा कुष्ठ के रोगी
पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी मिलेगी मदद
कई पुलिसकर्मियों ने अपनी पत्नी के प्रसव के दौरान सीजिरियन ऑपरेशन, बच्चेदानी में इंफेक्शन समेत गर्भ संबंधी कई समस्याओं की चिकित्सा के लिए विभाग से आर्थिक मदद मांगी थी. वहीं कई पुलिसकर्मियों ने अपने माता, पिता व संतानों के इलाज के लिए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला दे कल्याण कोष से सहायता का आवेदन दिया था. अधिकतर के आवेदन मंजूर कर उन्हें अलग-अलग राशि आवंटित की गई है.
इसे भी पढ़ें : धालभूमगढ़: उप विकास आयुक्त ने की मनरेगा, आवास योजना की समीक्षा, अधूरे आवास पूरा करने का निर्देश
कई पुलिसकर्मी सड़क दुर्घटना के शिकार हुए तो कई आज भी कोविड से ग्रसित
लोहरदगा जिला बल में तैनात सुधांशु कुमार सिंह का सड़क दुर्घटना में पैर एवं कुल्हा टूट गया था. उन्हें इलाज के लिए 30 हजार रुपये दिए जाएंगे. रांची जिला बल के रवि कुमार का सड़क दुर्घटना में बाये पैर कट गया था जिसका इलाज होना है. इसके लिए उन्हें 1.50 लाख रुपये की रकम दी गई है. वही कोविड से ग्रसित करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए राशि मिलेगी.
इसे भी पढ़ें : Good News: Jharkhand में अब APP से बुक कर सकेंगे AMBULANCE




