
Hajipur: शनिवार को हाजीपुर के रामाशीष चौक पर अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में बस आ गया. जो धूं धूं कर जलने लगा. इस घटना में बस का ड्राइवर बुरी तरह से झुलस गया है. घटना सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक बस स्टैंड की है. ड्राइवर को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. गनीमत यह है कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा : विधायक ने सदन में उठाया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के अधूरे भवन निर्माण का मामला
बताया जा रहा है कि हाजीपुर से पटना जाने के लिए बस चालक बस को लेकर आगे कर रहा तभी बस के ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन तार में सट गया जिसके बाद बस में आग लग गई. बस में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के डीएसपी ने बताया कि बस में आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand NEWS : निकाय के जनप्रतिनिधियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित




