
New Delhi : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है. ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. अगर सबकुछ सही रहा तो यात्रियों को कम पैसे में ही एसी कोच में सफर का आनंद मिल सकता है. क्योंकि भारतीय रेलवे जनरल कोच को एसी कंपार्टमेंट में बदलने की तैयारी में है.
इसे भी पढ़ें : एमजीएम अस्पताल में शुरू हुई आयुष्मान भारत के तहत इम्प्लांट की सुविधा, मरीजों को नहीं लगाना पड़ेगा बाहरी अस्पतालों का चक्कर
लंबी दूरी की ट्रेनों में मिलेगी सुविधा
रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों में जनरल कोच यानी सामान्य डिब्बों को एसी डिब्बों (एसी कोच) में बदलने का विकल्प तलाश रहा है, ताकि उन यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान की जा सके जो अधिक किराया देने में सक्षम नहीं हैं.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन, महिला मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
100-120 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी
टीओआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन एसी डिब्बों में 100-120 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी और आम लोग इन डिब्बों में यात्रा कर सकें, इसलिए किराया काफी कम होगा. ये डिब्बे पूरी तरह से आरक्षित होंगे और इनमें स्वत: बंद होने वाले दरवाजे होंगे. अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि रेल मंत्रालय में इस योजना पर मंथन सत्र शुरू हो गया है. पहले एसी जनरल क्लास के कोच का निर्माण पंजाब के कपूरथला में रेलवे कोच फैक्ट्री में किए जाने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें : आबकारी विभाग का हूरलुंग और छोटा बांकी में अवैध शराब भट्ठियों पर छापा
किफायती किराए पर होगी एसी कोच में यात्रा
हालांकि, राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रमुख ट्रेनों को छोड़कर सभी लंबी दूरी की ट्रेनों में कोरोना महामारी से पहले अनारक्षित सामान्य डिब्बे थे मगर अब ऐसे सभी कोच आरक्षित डिब्बों के रूप में चलते हैं. अधिकारियों ने कहा कि अगर आम यात्रियों को किफायती किराए पर एसी कोच में आराम से सवारी मिल सके तो यह रेलवे की प्राथमिकता होनी चाहिए.
हाल ही में रेलवे ने स्लीपर क्लास के डिब्बों में यात्रा करने का विकल्प चुनने वाले यात्रियों के लिए एसी-3 टियर से कम किराए वाले एसी इकोनॉमी क्लास कोच की पेशकश की. रेलवे ने एक ऑल-एसी इकोनॉमी ट्रेन की पहली सेवा भी शुरू की है . बता दें कि अगर रेलवे की योजना सफल होती है तो आम आदमी को कम पैसे में ही एसी का आनंद मिल सकता है.
इसे भी पढ़ें : सीटू की तीन दिवसीय जेनरल काउंसिल बैठक शुरू, कृषि कानून और मजदूरों की समस्या पर हुई चर्चा




