Crime NewsDhanbadJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

धनबाद के महुदा के परजोरिया में चली गोली और बम, कोयला माफिया की करतूत से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित

Dhanbad: जिले के महुदा में स्थित भाटडीह ओपी थाना क्षेत्र के पारजोरिया में गुरुवार की देर रात गोली चलने और बमबाजी की घटना हुई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच कोयला माफिया के द्वारा बम और गोली चलाई जिससे स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि अवैध कोयला को रोकने के लिए बीते दो दिनों से स्थानीय ग्रामीणों की ओर से हीरक रोड पर धरना दिया जा रहा था. इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी कई बार सूचना दी गई लेकिन भाटडीह पुलिस मौन रही. वहीं घटना होने के कई घंटो बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल पुलिस बल मौके पर मौजूद है.

Related Articles

Back to top button