JharkhandJharkhand PoliticsKhas-KhabarRanchiTOP SLIDER

रांची सांसद, मेयर सहित 28 नामजद और एक हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: झारखंड विधानसभा घेराव करने के दौरान हुए उपद्रव और लाठीचार्ज मामले में पुलिस ने रांची के सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा सहित 28 नामजद और एक हजार से ज्यादा अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

इसे भी पढ़ें : आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित पंद्रह सौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

सीओ की ओर से दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि विधानसभा का घेराव करने जा रहे उग्र भीड़ ने जगन्नाथपुर चौक स्थित बैरिकेडिंग के समीप रैप के हवलदार मंगल उरांव का हथियार छीनने का प्रयास किया. छीना-झपटा के दौरान हथियार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से हथियार बचाया जा सका.

आरोप लगाया गया है कि उग्र भीड़ को जब विधानसभा जाने से रोका गया तो उसने हटिया एएसपी विनित कुमार, डीएसपी यशोधरा समेत कई पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की. उनके साथ मारपीट भी की. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें भी लगी है. सभी पुलिसकर्मियों को पास के अस्पताल में इलाज कराया गया.

इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, बाल संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष आरती कुजूर, अमरदीप यादव, प्रतुल नाथ शाहदेव, सुजान मुंडा, कमलेश राम, किसलय तिवारी, केके गुप्ता, अशोक यादव, शोभा यादव, अस्मिता सिंह सेढ़ी, प्रदीप साहू, संजय जायसवाल, शशांक कुमार, सुचिता सिंह, बबीता वर्मा, अमित कुमार, सीमा सिंह, अनिता देव, रेखा महतो, राजीव शाहदेव, मंजुलता दुबे, अर्चना सिंह, सुजाता कुमारी, नीलम चौधरी, बसंत कुमार मित्तल, अमित कुमार मिश्रा.

 

Related Articles

Back to top button