JamshedpurJharkhand

Golmuri Club Jamshedpur Bonus: गोलमुरी क्लब में अब कमाई के अनुरूप होगा बोनस, प्रबंधन-यूनियन में हुआ समझौता, जान‍िए इस बार क‍ितने रुपये म‍िलेंगे

Jamshedpur: बोनस के 20 के बहार में इस साल गोलमुरी क्लब के कर्मियों को 20 फीसदी बोनस तो मिल गया, मगर अगले साल से 20 फीसदी बोनस मिलना आसान नहीं होगा. अब बोनस, क्लब के प्रोफिट से लिंक होगा यानि क्लब की कमाई के अनुरूप कर्मियों को बोनस मिलेगा. क्लब की ओर से शुक्रवार को हुए बोनस समझौते में बताया गया है कि अगले साल से बोनस क्लब के लाभ के समानुपाती होगा. प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में क्लब का घाटा 8 लाख का रहा. लेकिन यूनियन ने प्रबंधन को आश्वस्त किया कि क्लब के कर्मचारी अपने हाई क्वालिटी सर्विस के साथ ही क्लब के प्रोफिट और बेहतर संबंध बनाने में अहम योगदान देंगे. ऐसे में प्रबंधन ने इस साल 20 फीसदी बोनस देने को तैयार हो गया. यूनियन ने प्रबंधन से यह भी अनुरोध किया कि हर तीन माह पर स्टॉफ के साथ एक रिव्यू मीटिंग की जाय, जिसमें कर्मचारियों को ट्रेनिंग, बेहतर सर्विस, लाभ, खाने की बर्बादी को कम करना और अनुशासन जैसे विषयों को बताया जाय, ताकि क्लब की छवि बेहतर हो और इसकी कमाई बढ़ें.
अधिकतम बोनस 51250 रुपए
क्लब के कर्मियों को अधिकतम बोनस 51250 रुपए और न्यूनतम बोनस 26058 रुपए मिलेगा. इस समझौते का लाभ क्लब के 50 कर्मियों को मिलेगा. बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में शनिवार 17 सितंबर को चली जाएगी. बोनस समझौते पर हस्ताक्षर प्रबंधन की ओर से क्लब के चेयरमैन आरएन मूर्ति, एसजे डे, राजेश रौशन, हरजीत सिंह, बिरेन्द्र कुमार गुप्ता और गुरप्रीत सिंह जबकि यूनियन की ओर से राकेश्वर पांडेय, बीके डिंडा, ददन सिंह, गगन सिंह और बिरजू नाग ने किया.

ये भी पढ़ें- Bhojiwood Film: सांवरिया तोहरे प्यार में अब सेंसर बोर्ड में, रोमांट‍िक एक्‍शन थ्रिलर होगी फ‍िल्‍म

Related Articles

Back to top button