ChaibasaJharkhand

Chakradharpur : कांग्रेसियों ने नवपदस्थापित एसडीओ का किया स्वागत

Chakradharpur : कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबर राय चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नव पदस्थापित एसडीओ रीना हांसदा को बुके देकर स्वागत करते हुए औपचारिक मुलाकात की. अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर कांग्रेसियों ने अनुमंडल क्षेत्र एवं विशेषकर शहर की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के विकास को लेकर विचार-विमर्श किया. कहा कि पोड़ाहाट अनुमंडलीय क्षेत्र क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा है अतः इसके विकास के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है.इस मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा,कांग्रेस बीस सूत्री सदस्य सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, एससी सेल जिलाध्यक्ष कमल राम, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सौरभ अग्रवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर अनुप्रिया सोय, नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर , प्रखंड उपाध्यक्ष आर्यन हांसदा, बीस सूत्री सदस्य गोविंद प्रधान, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन महतो, चुन्नु रहमान, प्रखंड महासचिव भोलानाथ बोदरा, पंचायत अध्यक्ष सापु मंडल , युवा कांग्रेस नेता सन्नी राबर्ट अंथोनी, जगरनाथ बोदरा,बिनटु महतो, अखिल महतो , युवा कांग्रेस उप कोषाध्यक्ष हरिश अंगरिया आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button