
Jamshedpur : बागबेड़ा कॉलोनी के सभी पंचायतों में मुखिया और समाजसेवियों की ओर से सड़कों और गलियों की सफाई कराई. इस काम में राजनेता से लेकर वार्ड सदस्य तक सहयोग कर रहे हैं.
सुबह से ही की जा रही है सफाई
बागबेड़ा कॉलोनी में सुबह से ही सभी लोग मिलकर सफाई करवा रहे हैं. बागबेड़ा की बात करें तो यहां पर 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग छठ व्रत करते हैं.

बागबेड़ा में 13 घाटों की सफाई शुरू
बागबेड़ा में कुल 13 छठ घाट बनाए गये हैं जहां पर व्रति छठपर्व करते हैं. इन घाटों की साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया गया है. इसमें व्रति परिवार के लोग भी खुलकर सहयोग कर रहे हैं. स्थानीय पुलिस प्रशासन की भी बागबेड़ा छठ घाट पर नजर है.
इसे भी पढ़ें- बिरसानगर छठ घाट की झामुमो ने कराई सफाई




