Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह: घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने आरोपी को दबोचा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Giridih: निमियाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है. लेकिन युवती जब हल्ला करना शुरू किया तो आरोपी युवक ने भागने का प्रयास किया. लेकिन आसपास से जुटे लोगों ने उसे पकड़ लिया और निमियाघाट पुलिस के हवाले कर दिया. युवक का नाम मुर्तजा अंसारी बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, घटना तब हुई जब युवती घर पर अकेली थी. परिवार के सदस्य काम पर गये हुए थे. इसी का फायदा उठाकर मुर्जता अंसारी युवती के घर घुसा और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस दौरान युवती ने जब हल्ला किया तो काफी संख्या में आसपास के लोग जुट गये और आरोपी को पकड़ लिया.

इसे भी पढ़ें – सीएनआइ और छोटानागपुर डायसिस के विवाद में ट्विस्ट : शादी के सर्टिफिकेट पर मुहर किसकी?

पकड़ने के बाद आरोपी युवक की पहले जमकर धुनाई की गयी, उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

युवती ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुर्तजा अंसारी काफी दिनों से उसके पीछे पड़ा हुआ था. अक्सर ट्यूशन जाने के क्रम में उसका पीछा किया करता था. इसी क्रम में युवती जब ट्यूशन से लौट रही थी तो मुर्तजा उसके पीछे आने लगा. युवक को पीछे आते देख युवती जल्दी अपने घर पहुंची और घर में घुस गयी. कुछ देर बाद मुर्तजा भी उसके घर में घुस गया.

इधर निमियाघाट थाना पुलिस युवती की मां के दिये आवेदन के आधार पर जांच में जुट गयी है. आरोपी मुर्तजा अंसारी फरार बताया जा रहा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में निमियाघाट थाना पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें – आकांक्षा कोचिंग : प्रति छात्र खर्च हो रहे 50 हजार, फिर भी सफल स्टूडेंट्स का नहीं बढ़ रहा ग्राफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button