
Giridih : विस की लेखा-जोखा समिति गुरुवार को गिरिडीह पहुंची. जहां शहर के परिसदन भवन में अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. समिति के सभापति सह विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के अध्यक्षता में हुए बैठक में समिति के सदस्य सह स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक सुखराम उरांव, अमित यादव और विक्सल कोंगड़ी के अलावे डीसी राहुल सिन्हा, एसपी अमित रेणु समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.
इस दौरान बैठक में राज्य महालेखाकार के कंडिका रिपोर्ट के अनुसार कई विभाग के राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी. वन विभाग, खनन विभाग, परिवहन विभाग और वाणिज्य-कर-विभाग का टैक्स वसूली औसत से बेहद कम रहा.
इसे भी पढ़ें :धनबाद में फिर से शुरू हुआ कोयले का काला खेल, जानें किस थाना अंतर्गत कौन चला रहा है अवैध धंधा
तीन घंटे तक चले बैठक के दौरान राजस्व वसूली को लेकर इन विभागों के महालेखाकार की कंडिका रिपोर्ट पहले से बेहद खराब थी.
लिहाजा, कंडिका रिपोर्ट के आधार पर किए गए समीक्षा में इन विभाग के पदाधिकारियों को लेखा-जोखा समिति के सभापति समेत कई विधायकों ने फटकार लगाया.
इसे भी पढ़ें :कोरोना का जोखिम बड़ों से छोटे बच्चों में शिफ्ट होने का खतरा, पर जानिए कितना
सेल टैक्स और परिवहन विभाग के राजस्व वसूली का आंकड़ा अधिक खराब पाया गया. जिसमें सुधार लाने के लिए सुझाव दिये गये. बैठक में कई विभागों के योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गयी. समीक्षा के क्रम में पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राजेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट पर समिति ने कड़ा एतराज जताया.
पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से सरकार की योजनाओं में सुधार नहीं लाने पर कार्रवाई के लिए भी तैयार रहने की बात कही गयी.
पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को समिति के सभापति ने कड़े शब्दों में साफ तौर पर कहा कि योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत मिली, तो संवेदक के साथ उन पर भी विभागीय कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें :‘चंद्रयान-2’ को मिली बड़ी सफलता : चांद पर पानी होने की जानकारी दी




