
Giridih : तीन बाइक सवार अपराधियों ने कपड़ा कारोबारी सुरेश टिबड़ेवाल को रिवाल्वर का भय दिखाकर उनसे करीब दो लाख लूटकर फरार हो गये. घटना सोमवार रात साढ़े बजे शहर के आइसीआर रोड के श्याम मंदिर के पास हुई.
जानकारी के अनुसार, टिबड़ेवाल बड़ा चौक स्थित अपनी कपड़ा दुकान हनुमान टेक्सटाइल्स बंद कर अपने दो बेटों विपुल और वैभव टिबड़ेवाल के साथ बाइक से बाभनटोली रोड स्थित घर जा रहे थे.
इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे में बढ़ी आत्महत्या की घटनाएं, इस वर्ष अबतक 10 पुलिस कर्मियों ने की जान देने की कोशिश
ओवरटेक कर दिया घटना को अंजाम
इसी दौरान तीन बाइक सवार अपराधियों ने सुरेश टिबड़ेवाल को ओवरटेक करते हुए उनके बाईक के आगे बाइक खड़ी कर दी. भुक्तभोगी दुकानदार के अनुसार तीनों में से एक अपराधी का चेहरा ढंका हुआ.
इसके बाद एक अपराधी ने कपड़ा कारोबारी पर रिवाल्वर सटा दिया और दो लाख से भरे बैग को छीन लिया. तीनों बैग लेकर भाग गये तो कपड़ा कारोबारी व उनके बेटों ने हल्ला किया. हल्ला सुन कुछ स्थानीय लोग जुटे.
कपड़ा कारोबारी ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को भी दिया है. इधर घटना के बाद तीन संदिग्धों का चेहरा सीसीटीवी कैमरा में भी कैद होने की बात सामने आयी है. पुलिस जांच में जुटी है
इसे भी पढ़ें : आरोपः गलत को गलत कहने वाले #RajyaSabha MP महेश पोद्दार बदल रहे अपना स्टैंड




