GarhwaJharkhand

#Garhwa : विधायक की सुरक्षा में लगे एएसआइ ने युवक को पीटा, हंगामे के बाद मांगी माफी

Palamu/Garhwa : गढ़वा जिले के भवनाथपुर में एक शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक भानुप्रताप शाही की सुरक्षा में लगे एएसआइ मुन्ना शर्मा ने एक युवक की पिटाई कर दी.

घटना को लेकर खूब हंगामा हो गया. काफी देर तक चले हो हंगामे के बाद विधायक की मौजूदगी में एएसआइ ने माफी मांगी. इसके बाद मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़ें : पुलिस महकमे में बढ़ी आत्महत्या की घटनाएं, इस वर्ष अबतक 10 पुलिस कर्मियों ने की जान देने की कोशिश

विधायक के खिलाफ नारेबाजी

जानकारी के अनुसार, अरसली उतरी पंचायत क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के प्रांगण में सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम चल रहा था.

इसी दौरान विधायक भानु प्रताप शाही को एस्कॉर्ट कर रहे भवनाथपुर थाना के एएसआइ मुन्ना शर्मा व पुलिस जवान जुलूस में शामिल युवकों से उलझ गये और राजू कुमार नामक युवक की पिटाई कर दी.

इससे आक्रोशित गांव के युवकों ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर बवाल मचाया और पुलिस प्रशासन और विधायक भानु प्रताप शाही के खिलाफ नारे लगाये.

मामले की नजाकत को देखते हुए विधायक भानु प्रताप शाही ने जुलुस में शामिल आक्रोशित युवकों को काफी मान मनौवल कर समझाया और युवकों के सामने ही पुलिस को फटकार लगायी.

बाद में एएसआइ मुन्ना शर्मा द्वारा युवक राजू कुमार से माफी मांगे जाने के बाद मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़ें : आरोपः गलत को गलत कहने वाले #RajyaSabha MP महेश पोद्दार बदल रहे अपना स्टैंड

लक्ष्मी जी के प्रतिमा विसर्जन का था जुलूस

जानकारी के अनुसार विधायक भानू प्रताप शाही द्वारा अरसली के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शिलान्यास कार्यक्रम हो रहा था. तभी डीजे की साउंड पर नाचते गाते गांव के युवक लक्ष्मी जी की प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे.

जुलूस जैसे ही सभा स्थल पर पहुंचा तो इस दौरान कुछ नेताओं ने विधायक की एस्कॉर्ट में लगी पुलिस से जुलूस को आगे बढ़ाने की बात कही.

सड़क पर विधायक भानु के काफिले में शामिल अन्य वाहन भी लगे हुए थे जिस कारण जुलूस आगे नहीं बढ़ सका. इस पर थाना के एएसआइ मुन्ना शर्मा ने जुलूस में शामिल युवकों से साउंड बंद करने को कहा.

युवक को जड़ दिये दो-तीन थप्पड़

साउंड बंद करने में देरी होते देख एएसआइ व पुलिस के अन्य जवान ने राजू कुमार नाम के एक युवक को दो-तीन थप्पड़ जड़ दिये.

साथी को पिटते देख जुलूस में शामिल अन्य युवकों ने गांव के लोगों के साथ एकजुट होकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, गुंडागर्दी नहीं चलेगी, आपकी मनमानी नहीं चलेगी, विधायक भानु प्रताप शाही जवाब दो आदि नारे लगाते हुए शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर ही हंगामा शुरू कर दिया.

इस दौरान युवकों को रोकने पहुंचे मोर्चा के कुछ नेताओं एवं जुलूस में शामिल युवकों से भी नोक झोंक हुई.

मामला गंभीर होते देख विधायक भानु प्रताप शाही एवं गांव के प्रबुद्ध लोगों ने किसी तरह जुलूस में शामिल आक्रोशित युवकों को समझाया तथा एएसआई द्वारा माफी मांगे जाने के बाद किसी तरह मामला को शांत कराया गया.

इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur: BJP की नई सदस्या पूर्व IAS सुचित्रा सिन्हा के कोल्हान से चुनाव लड़ने की अटकलें

Related Articles

Back to top button