GiridihJharkhand

गिरिडीहः शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न, शरत भगत बने अध्यक्ष

Giridih : शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ गिरिडीह शाखा का चुनाव शुक्रवार को संघ के कार्यालय में हुआ. महासंघ के कार्यालय में जिला कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में हुए चुनाव के दौरान महासंघ के नये पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया. शरद भगत जिले के नये अध्यक्ष बने. उदय मोहन पाठक महासचिव पद के लिए निर्वाचित हुए. उदय चंद्र मिश्र को कोषाध्यक्ष और सुनील पाठक को संयुक्त सचिव पद पर चुनाव जीते.

मौके पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने पूर्व अध्यक्ष संतोष पाठक को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया.

इसे भी पढ़ें:सत्ताधारी पार्टी कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइंस की उड़ा रही धज्जियां : डॉ देवशरण भगत

Related Articles

Back to top button