
Dhanbad : JMM कार्यकर्ताओं ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर धनबाद के तेलीपाड़ा के सिद्धू कान्हू मैदान में “बेझा-बिंधा” कार्यक्रम का आयोजन किया. यह कार्यक्रम आदिवासियों के महान पर्वों में से एक है. इस कार्यक्रम से माध्यम से आदिवासी समाज साल के सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर का चयन करते हैं. इस साल हीरापुर ग्राम के सर्वश्रेष्ट धनुर्धर बिटुस हांसदा को चुना गया.
बिटुस हांसदा को आदिवासी परंपरा के अनुसार गांव के मांझी हाड़ाम राम किसुन टुडू द्वारा ग्राम की ओर से धोती, पगड़ी एवं गंजी देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद तीरंदाजी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. जिसमें प्रथम – बिटुस हांसदा, द्वितीय दिनेश मुर्मू एवं तृतीय स्थान पर सुशील सोरेन रहे.
इसे भी पढ़ें:सत्ताधारी पार्टी कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइंस की उड़ा रही धज्जियां : डॉ देवशरण भगत
इन सभी को मुख्य अतिथि धनबाद नगर निगम आयुक्त सत्येंद्र कुमार एवं विशिष्ट अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष रमेश टुडू तथा जगत महतो ने पुरस्कृत किया गया.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार ने आदिवासियो के साथ तीर भी चलाया. नगर आयुक्त ने अपने संबोधन में जानकारी दी और कहा कि इस सिद्धु-कान्हू मैदान को नगर निगम गोद ले रहीं है.
इसे भी पढ़ें:राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गयी हैः अर्जुन मुंडा
साठ दिनों के अंदर इसका टेंडर निकाला जायेगा. इस मैदान को जल्द ही चारदीवारी के साथ साथ एक बेहतर खेल मैदान के रूप में विकसित किया जायेगा.
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश कुमार टुडू, देबू महतो, कल्याण भट्टाचार्या, हेमंत कुमार सोरेन, अनिल टुडू, प्रदीप झा, सुमन चक्रवर्ती, एतवारी हांसदा, सुभाष टुडू, शिवशंकर बास्की, चांद टुडू, पंकज लाला, विजय दे, लखी राम हांसदा, मुन्ना रवानी आदि का योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें:दूसरी बीमारियों संग कोरोना का कांबिनेशन बन रहा घातक, TMH में मरनेवाले 19 मरीजों में ज्यादातर ऐसे ही थे




