JharkhandLead NewsRanchi

सत्ताधारी पार्टी कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइंस की उड़ा रही धज्जियां : डॉ देवशरण भगत

Ranchi : कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य में कई पाबंदियां लगायी गयी हैं. सरकार की ओर से कई गाइडलाइंस जारी हुए हैं. लेकिन प्रशासन जिस तरह से कोविड नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करती है, उससे यह प्रतीत होता कि कोरोना ने अब सरकारी रूप धारण कर लिया है. कोविड के सभी गाइडलाइंस जनता एवं विपक्ष के लोगों पर लागू होते हैं. सत्ताधारी पार्टी के कार्यक्रमों में कोविड गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ायी जा रही हैं. लेकिन इन सभी मुद्दों पर प्रशासन मौन है.

तमाम तरह के प्रतिबंधों के बावजूद मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्र ने भीड़ इकठ्ठा करके कार्यक्रम किया लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती.

इसे भी पढ़ें:मनरेगा: 100 दिन रोजगार देने में फेल, सिर्फ 2.4 फीसदी मजदूरों को मिला सौ दिन काम

यही नहीं नेताओं ने घंटो तक लोगों को संबोधित भी किया. समारोह में स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, लेकिन किसी ने भी कोविड गाइडलाइंस का ध्यान नहीं रखा.

साथ ही एक विधायक कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद बिना सामाजिक दूरी एवं फेस मास्क के कार्यक्रम करते हैं, जिन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

इसे भी पढ़ें:गरीब परिवारों को पेट्रोल में प्रति लीटर 25 रुपये छूट देने की कवायद तेज, मुख्यमंत्री ने की कार्य प्रगति की समीक्षा

वहीं आजसू पार्टी के नेता एमटी राजा पर प्रशासन कार्रवाई करने में वक्त नहीं लगाती. इससे सरकार के दोहरे चरित्र का पर्दाफाश हो गया है. उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं.

इसे भी पढ़ें:साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सपना चकनाचूर, 7 विकेट से मिली भारत को हार

Related Articles

Back to top button