JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : चार साहेबजादों और बाबा जीवन सिंह को समर्पित होगा 25-26 दिसंबर : मंजीत गिल

Jamshedpur : पंजाब के अमृतसर से संगत के साथ जमशेदपुर लौटने के बाद रंगरेटा महासभा का धर्म और आस्था के प्रति जोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. अभी संगत साप्ताहिक कार्यक्रम समाप्त कर पंजाब से लौटते ही रंगरेटा महासभा ने फिर लौहनगरी में इतिहास रचने का निर्णय लिया है. यह बातें टिनप्लेट खालसा क्लब में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत गिल ने संगत और महासभा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि संगत के सहयोग से महासभा एक बार फिर एग्रिको मैदान में विराट कीर्तन दरबार का आयोजन करने जा रहा है. साथ ही कहा कि इस वर्ष 25-26 दिसंबर को संगत को एग्रिको मैदान में अपने जीवन का बहुमूल्य समय 4 साहिबजादों और बाबा जीवन सिंह की शहीदी की जानकारी लेने में देगी. रंगरेटा महासभा की बैठक में चेतना मार्च के सफलता और संगत के लिए समर्पित सेवादारों को शिरोमणि शहीद बाबा जीवन सिंह जी की तस्वीर, सरोपा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. साथ ही कीर्तन दरबार को चार साहबजादे के बाल दिवस के रूप मनाने के लिए प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया. इसके लिए साहेब सिहं को कोषाध्यक्ष चुना गया.

सम्मान समारोह में ये रहे मौजूद

सम्मान समारोह में झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान शैलेंद्र सिंह, मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान तरसेम सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरदीप सिंह, काके, मलकीत सिंह, कुलदीप सिंह, साहिब सिंह,  राजू सिंह काले, हरदेव सिंह, दलजीत सिंह परवाना, जसवीर सिंह चांद, किरणदीप कौर, हरजीत कौर, बेबी कौर, चरणजीत कौर, सुखविंदर कौर, रानी कौर, सीता कौर, पिंकी कौर सहित अन्य संगत शामिल रही.

इसे भी पढ़ें-Jamshedpur: जादूगोड़ा यूसीआइएल के लोकल ठेकेदारों ने की बैठक, ल‍िया ये फैसला

Related Articles

Back to top button