
Giridih: जिले के सरिया के बागोडीह मोड़ के दो कपड़ा कारोबारी के घर डकैती की खबर है. बंटी साव और योगेन्द्र साव के घर से हथियार बंद अपराधियों ने करीब 11 लाख नकद, जेवरात और कपड़े लूट लिये.
इसे भी पढ़ेंःजनरल बिपिन रावत देश के पहले #Chief_Of_Defense_Staff बने, तीनों सेनाओं की कमान उनके हाथ में

सात की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने देर रात भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान एक घंटे तक दोनों के घर डकैती कर अपराधी फरार हुए.
बताया जा रहा है कि जिन दो घरों को अपराधियों ने निशाना बनाया. उनके मालिक आपस में चाचा-भतीजे है. डकैती के दौरान अपराधियों ने घर की महिलाओं से मारपीट भी की.
जानकारी मिलने के बाद देर रात ही सरिया थाना पुलिस भुक्तभोगी कपड़ा कारोबारियों के घर पहुंची, और पूरे मामले की जानकारी ली. जिन घरों में घटना हुई वो सरिया थाना से महज ढाई किलो मीटर की दूरी पर है.
लिहाजा, थाना से ढाई किलो मीटर की दूरी पर हुए डकैती की घटना के बाद लोगों में दहशत है. बंटी साव के घर से एक लाख नकद के साथ तीन लाख के जेवर और तीन लाख के कपड़े लूटे लिये गये.
जबकि योगेन्द्र साव के घर से 70 हजार नकद के साथ एक लाख के जेवर व दो लाख के मंहगे कपड़े लूटने में सफल रहे. पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है.
इसे भी पढ़ेंःपलामू: अज्ञात बीमारी का कहर, रहस्यमयी बुखार से 18 दिनों में छह लोगों की मौत




