
NewDelhi : आखिरकार Army chief जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बना दिये गये. इससे पहले केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यकाल और तीन साल के लिए बढ़ा दिया. अब 65 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही इस पद से सीडीएस रिटायर होंगे. पूर्व में 62 साल में रिटायर होने का प्रावधान था. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बराबर सैलरी मिलेगी.
बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिपेंस स्टाफ के पद को मंजूरी दी थी. अब चीफ ऑफ डिफेंस बिना रक्षा सचिव की मंजूरी के रक्षा मंत्री से सीधे मुलाकात कर पायेंगे.
इसे भी पढ़ें : #IndiaSupportsCAA कैंपेन की शुरुआत की PM मोदी ने, कहा- CAA शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए है…किसी से लेने के लिए नहीं
सीडीएस रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार होगा.
CDS की जिम्मेदारी होगी कि वे तीनों सेनाओं से जुड़े मामलों में रक्षामंत्री को सलाह दें. सीडीएस ही रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार होगा. हालांकि सैन्य सेवाओं से जुड़े विशेष मामलों में तीनों सेनाओं के चीफ पहले की तरह रक्षामंत्री को सलाह देते रहेंगे. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सैन्य अभियान के दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बैठाने का काम करेगा. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर 4 स्टार जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी को नियुक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें : #Political_Strategist प्रशांत किशोर ने कहा, NRC पर सोनिया गांधी की चुप्पी समझ से परे है




