GiridihJharkhand

गिरिडीहः पचम्बा थाना पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य के गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

Giridih : नशीले पदार्थों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस की कारवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी संजय राणा के नेतृत्व में पचम्बा थाना पुलिस ने पचम्बा थाना के हाई स्कूल के समीप से गांजा के दो कारोबारियों के लाखों रुपए मूल्य के गांजा के साथ गिरफ्तार किया. डीएसपी के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में पचम्बा थाना पुलिस ने हाई स्कूल के समीप से अमित साहू के घर से तीन किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया, जबकि इसी अमित साहू के पड़ोसी सुजल साहू के घर के कमरे से 1 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया गया. पूछताछ में दोनों तस्करों ने ये तो कबूला कि वो कई महीनों से गांजा के अवैध कारोबार में शामिल थे. लेकिन दोनों को इस नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से होता था, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है. लेकिन दोनों के पास से लाखों रुपए मूल्य का गांजा बरामद किया गया. दोनों घर से ही इस अवैध कारोबार को कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, सीएम को वापस भेजा हाईकोर्ट

Related Articles

Back to top button