JharkhandRanchi

मुख्य सूचना आयुक्त के नहीं रहने से नहीं हो पा रही राशि की निकासी, डाक टिकट खरीदने का पैसा भी खत्म

Ranchi : राज्य सूचना आयोग लगातार बदहाली की ओर है. सूचना आयुक्तों की बहाली का मामला अब तक अधर में ही है. मई में प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के रिटायरमेंट के बाद से कामकाज ठप पड़ा है. स्थिति यह बन गयी है कि आयोग के पास डाक टिकट के लिए भी पैसा नहीं बचा है. स्टेशनरी और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पैसे खत्म होने को हैं. सूचना आयोग ने कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग को इसके बारे में जानकारी दे दी है.

इसे भी पढ़ें – जान लीजिये, आपके लिए क्यों और कितना खतरनाक है बैंकों का निजीकरण

क्यों हुआ यह हाल

राज्य सूचना आयोग के गठन के बाद आयोग के सचिव के पास पैसों की निकासी का अधिकार था. जब आदित्य स्वरूप आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त बने तो यह अधिकार अपने हाथों में ले लिया. इससे डेली वेजेज या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करनेवाले तकरीबन 21 लोगों की सैलरी भी उन्हीं के आदेश से जारी होने लगी. उनके जाने के बाद प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी के जिम्मे यह आ गया. मई में उनके जाने के बाद सब ठप हो गया है. न तो डाक टिकट के लिए एक भी रुपया आयोग निकाल सकता है और न ही किसी कर्मी (कॉन्ट्रैक्ट) को सैलरी दे सकता है.

इसे भी पढ़ें – जानिए झारखंड के उन MBBS ब्यूरोक्रेट्स को जो कोविड-19 से जंग में संभाल रहे हैं मोर्चा

रोज आ रहे हैं 20 मामले

मई से राज्य सूचना आयोग में एक भी सूचना आयुक्त नहीं हैं. इसके बावजूद सूचना पाने की चाह में लोग आयोग के पास अपील या शिकायतवाद दायर कर रहे हैं. तकरीबन 20 आवेदन आयोग में अब भी हर दिन आ रहे हैं. आयोग इन आवेदनों को सहेजने के सिवा कुछ भी नहीं कर सकता है. जब तक सूचना आयुक्तों की बहाली नहीं होगी, न तो किसी आवेदन की स्क्रूटनी होगी और न ही सुनवाई का डेट पड़ सकेगा. आयुक्तों के नहीं होने से पहले से ही आयोग में 7000 से अधिक आवेदनों पर सुनवाई अटकी पड़ी है.

ऑफलाइन काम पूरी तरह बंद

आरटीआइ के तहत आवेदन करने के बाद 30 दिनों में सूचना नहीं मिलने पर आवेदक संबंधित विभाग में प्रथम अपील करते हैं. वहां भी जवाब तरीके से न मिले या गलत मिले तो 30 से 45 दिनों के अंदर सूचना आयोग में दूसरी अपील करते हैं. या फिर किसी विभाग में आवेदन करने पर कोई सूचना नहीं मिलती है तो आयोग में शिकायतवाद दायर कर सकते हैं. इसके बाद आयोग आवेदक को डाक के जरिये केस पर सुनवाई या अन्य मामले में जानकारी भेजता है. फिलहाल आयोग केवल ऑनलाइन इंट्री ही दर्ज कर रहा है. पर किसी तरह का कोई डेट देने में वह सक्षम नहीं है.

इसे भी पढ़ें – होम क्वारंटाइन में नहीं रहने वाले 16 लोगों पर दर्ज होगी एफआईआर, छतरपुर सीओ ने लिखा पत्र

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button