News Wing
Ahmednagar, 16 October: व्हाट्सएप्प पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथित तौर पर आलोचना करने के लिए एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है.
पूर्व मंत्री का अंगरक्षक है सिपाही
पुलिस ने बताया कि सिपाही रमेश शिंदे कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री बालासाहब थोराट का अंगरक्षक है. सिपाही ने शिंदे ने हाल में एक व्हाट्सएप्प पोस्ट में मोदी की कथित तौर पर आलोचना की थी.
जांच के बाद शिंदे के खिलाफ की गई कार्रवाई: रंजनकुमार शर्मा
उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया और जांच के आदेश दे दिए गए हैं. अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक रंजनकुमार शर्मा ने कहा, ‘‘जिला पुलिस साइबर प्रकोष्ठ की विस्तृत जांच के बाद शिंदे के खिलाफ कल कार्रवाई की गई.’’




