
Giridih: एसपी सुरेंद्र कुमार झा द्वारा गठित विशेष टीम ने शनिवार अहले सुबह बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिहार बॉर्डर के इलाके में छापेमारी कर अवैध कोयला लदे 8 दर्जन से अधिक बैलगाड़ी, स्कूटर व मोटरसाइकिल जब्त कर लिये. बताया जाता है कि पुलिस को सीसीएल के ओपेन कॉस्ट डंप यार्ड से कोयला चोरी की सूचना मिल रही थी. चोरी के कोयला को बिहार बॉर्डर पर डंप कर खपाया जा रहा था.
इसे भी पढ़ेंःचार माह में रिकॉर्ड 413 अफसर बदले, 40 IAS भी इधर से उधर, हर दिन औसतन दो ऑफिसर का हुआ ट्रांसफर
स्पेशल टीम गठित कर की गई कार्रवाई

कोयला चोरी होने की सूचना पर एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने गिरिडीह एसडीपीओ जितवाहन उरांव की अगुवाई में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई का निर्देश दिया. विशेष टीम ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पारडीह इलाके में घेराबंदी कर बैलगाड़ी और दो पहिया वाहन से कोयला चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 50 टन से अधिक कोयला के साथ 8 दर्जन से अधिक बैलगाड़ी को जब्त की है.
इसे भी पढ़ेंःतलाक की अर्जी पर बोले तेजप्रतापः मैं घुट-घुट कर नहीं जीना चाहता
उल्लेखनीय है कि मुफ्फसिल और पचंबा इलाके में संचालित सीसीएल के क्षेत्र से कोयला चोरी का खेल लम्बे समय से चल रहा है. सभी अवैध कोयला को बेंगाबाद के रास्ते बैलगाड़ी, साइकिल व मोटरसाइकिल के माध्यम से बिहार सप्लाई किया जाता था.
इसे भी पढ़ेंःन्यूज विंग ब्रेकिंग: IAS आलोक गोयल का रुका प्रमोशन- दंड तय, 1990…




