
Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई आज अपने तीन दिवसीय झारखंड के सांगठनिक प्रवास के क्रम में सेवा विमान द्वारा देर शाम रांची पहुंचे. भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई का स्वागत प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह एवम अन्य नेताओं ने किया. यह जानकारी प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि डॉ वाजपेई कल 18 मार्च को पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रवास पर रांची से प्रस्थान करेंगे. डॉ वर्मा ने बताया कि श्री वाजपेई पूर्वी सिंहभूम जिला के 6विधानसभा क्षेत्र बहरागोड़ा ,घाटशिला,जमशेदपुर पूर्वी,जमशेदपुर पश्चिमी, जुगसलाई एवं पोटका में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: गाड़ी के आगे नेम प्लेट लगाई तो नपोगे, ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में चलाया गया सघन जांच अभियान
डॉ वर्मा ने बताया कि श्री वाजपेई 18 मार्च को जमशेदपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे.19 मार्च की सुबह प्रदेश प्रभारी जमशेदपुर से चलकर रांची पहुंचेंगे. रांची में वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कांके विधानसभा क्षेत्र के बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा करेंगे. डॉ वर्मा ने बताया कि श्री वाजपेई 19मार्च की देर शाम सेवा विमान द्वारा रांची से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.




