
Giridih : बंद के साथ ही नक्सलियों ने ट्रेन की पटरियां उड़ाकर अपनी उपस्थिति का अहसास कराया है. नक्सलियों ने सोमवार आधी रात को गिरिडीह के हजारीबाग रोड स्थित पासनाथ-धनबाद रूट के चोधरीबांध और चेगड़ो स्टेशन के बीच रेल पटरी को उड़ा दिया. आरपीएफ निरीक्षक विपीन कुमार ने घटना की पुष्टि की है.
इसे भी पढ़ें –जेएमएम आदिवासियों को ब्लैकमेल कर रहा है : लुइस मरांडी
घटना के बाद प्रशासन हुआ सक्रिय
जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने मध्य रात्रि में पारसनाथ-चौधरीबांध के बीच रेलवे ट्रेक संख्या 332/18 के पास जोरदार धमाकर पटरी उड़ा दी. इसके कारण गया-धनबाद रूट में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया. घटना के जानकारी पर प्रशासन और पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए और पटरी की मरम्मती का काम शुरू करवा दिया. ताजा जानकारी के मुताबिक पटरी ठीक करवाकर परिचालन फिर से शुरू करा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें –भाजपा व महाधिवक्ता बतायें, सरयू राय को तथ्यों की जानकारी है या नहीं: झाविमो
सजा के विरोध में बुलाया बंद
उल्लेखनीय है कि पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक अमरजीत बलिहार की हत्या के आरोप में दो नक्सलियों को फांसी के सजा मुकर्रर करने के विरोध में नक्सलियों ने झारखंड-बिहार के 13 जिलों में 16 और 17 अक्टूबर को बंद बुलाया है.
इसे भी पढ़ें –दुर्गोत्सव के उल्लास में डूबी रांची, खुल गये पंडालों के पट
कई ट्रेने हुईंं प्रभावित
इस घटना के कारण लगभग दर्जनभर ट्रेन प्रभावित हुई जिसमें गंगा दामोदर एक्सप्रेस, हटिया पटना सुपर एक्सप्रेस, हावड़ा कालका एक्सप्रेस, पूरी नई दिल्ली शिप्रा एक्सप्रेस को रूट डायवर्ट कर गंतव्य के लिए भेजा गया. जबकि कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर घंटों देरी तक रोका गया. इस दौरान रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.




