
Ranchi: दुर्गोत्सव को लेकर रांची शहर में हर ओर उत्साह देखा जा रहा है. पूजा के पहले लोगों को खरीदारी में व्यस्त देखा जा रहा था तो अब भक्तिमय माहौल में लोगों को पूजा और घूमने फिरने में मशगुल देखा जा रहा है. सोमवार को महाषष्ठी के साथ ही राजधानी के करीब सभी पूजा पंडालों के पट खोल दिये गये. बेलवरण की विधि विधान से पूजा कर, मां भगवती का आह्वान करते हुए पंडालों के पट खोले गये. बेल पेड़ के नीचे विधि विधान से केला के थान की पूजा कर मां को पंडाल में प्रवेश कराया गया. जिसके बाद मां भगवती का मुख भक्तों के लिए खोला गया. भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़-भाड़ वाले पंडालों के पास सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं. वहीं पंडालों की ओर से भी मंच बनाकर युवाओं को सुरक्षा के लिए नियुक्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें: आसुरी शक्तियों का संहार करें मां भगवती : मुख्यमंत्री
कई पंडालों के रविवार को खुले पट
भक्तों की भीड़ को देखते हुए कई पंडालों के पट रविवार को ही खोल दिया गया. जिसमें मुख्य रूप से बकरी बाजार, रांची रेलवे स्टेशन, राजस्थान मित्र मंडल, ओसीसी क्लब आदि के पंडाल पूर्व ही खोल दिये गये. जबकि इन पंडालों में बेलवरण की पूजा सोमवार को की गयी.
इसे भी पढ़ें: षष्ठी कात्यायनी माताः अमोद्य फलदायिनी हैं देवी कात्यायनी
पंडालों के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा
पट खुलने के साथ ही जहां मां के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ शुरू हो गयी है. वहीं विद्युत सज्जा भी लोगों को आकर्षित कर रहा है. विद्युत सज्जा के माध्यम से विभिन्न पौराणिक कथाओं को दर्शाया गया है. वहीं कई स्थानों पर बाल कथायें भी दिखाये गये हैं.
इसे भी पढ़ें: माता के भजन से नवरात्रि में करिये मां दुर्गा को प्रसन्न, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं
जगह-जगह सज रहे स्टॉल
पूजा को देखते हुए राजधानी के विभिन्न चैक चैराहों में फूड स्टॉल भी लगने लगे है. मेन रोड, कचहरी, शहीद चैक, रातु रोड अन्य पंडालों के समीप चाउमीन, गुपचूप, आइस्क्रीम समेत अन्य स्टॉल लग गये हैं. अष्टमी तक इन पंडालों के समीप फूड स्टॉल समेत खिलौने आदि के स्टॉल सज जायेंगे.




