NEWS

गिरिडीह :  मधुबन की तीर्थराज शिखर जैन समिति ने राहत के लिए प्रशासन को दी राशन की सबसे बड़ी खेप

Giridih : लॉकडाउन में कोरोना के खिलाफ जंग में हर कोई अपनी सक्रिय और समाजिक भागीदारी निभा रहा है. गिरिडीह की मधुबन स्थित तीर्थराज शिखर जी जैन समन्वय समिति ने गुरुवार को राशन की एक बड़ी खेप स्थानीय प्रशासन को दी. दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज की धार्मिक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से राशन डीसी राहुल सिन्हा को दिया. जैन समिति के सचिव प्रभात सेट्ठी, सुमन सिन्हा, अविनाश सेट्ठी, दीपक बेंगानी समेत अन्य सदस्य इस दौरान समाहरणालय पहुंचे. प्रशासन को करीब 500 सौ से अधिक राशन का पैकेट जिले के पिछड़े इलाकों में वितरण के लिए दिया.

इसे भी पढ़ेंः प बंगाल :  लॉकडाउन का पालन करने के लिए रमजान के दौरान बंद रहेंगी कोलकाता की सभी मस्जिदें

क्या-क्या राहत सामग्री दी गयी

राशन के पैकेट में पांच किलो चावल के साथ आटा, गेंहू, तेल, साबून के साथ मास्क और सेनेटाइजर के डब्बे हैं. सचिव प्रभात सेट्ठी ने बताया कि जैन समिति के सदस्यों में कुंदकुद सम्मेद शिखर, धर्म मंगल जैन विद्यापीठ, उत्तर प्रदेश प्रकाश भवन समेत दिगंबर और श्वेतांबर जैन समाज के संस्थानों की ओर से मदद की गयी.

बता दें कि यह अब तक मिली राहत सामग्री की सबसे बड़ी मात्रा है. लॉकडाउन की घोषणा के बाद से ही समिति द्वारा पीरटांड और मधुबन के नक्सल प्रभावित इलाकों के जरुरतमंद को राशन देने का कार्य लगातार जारी है.

इधर कोरोना महामारी के भयावह स्थिति से हर आम व खास को अवगत कराने के लिए खोरीमहुआ एसडीएम धीरेन्द्र सिंह के निर्देश पर कलाकारों का सहारा लिया गया. कलाकारों की टीम ने कोरोना रूपी राक्षस और यमराज का वेष बनाकर भ्रमण किया.

इसे भी पढ़ेंः तबलीगी जमात के गुनाह की वजह से पूरे समुदाय को गुनाहगार बताना ठीक नहीं : नकवी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button