JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand : बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों का अगस्त क्रांति शुरू, स्थापना दिवस का करेंगे बहिष्कार  

Ranchi : झारखंड के बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रोजगार देने की वादाखिलाफी से खफा हो आज शहीद निर्मल महतो के पुण्यतिथि के अवसर पर अगस्त क्रांति की शुरुआत की है. बेरोजगार युवा आने वाले 10 अगस्त को पूरे झारखंड में जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे. इसकी शुरुआत रांची के मोराबादी मैदान से अल्बर्ट एक्का चौक तक युवाओं के द्वारा मार्च निकालकर किया गया. बेरोजगार युवाओं की मांग है कि झारखंड में जितने भी पेंडिंग वैकेंसी हैं उसे पूरा करें. जितने भी रिक्त पद हैं उसे जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी कर युवाओं को नौकरी दें.

बताते चलें कि राज्य के गृह कारा बिभाग में 73938 पद, स्कूली शिक्षा विभाग में 1लाख 4 हज़ार पद, स्वास्थ्य विभाग में 35322 पद, कृषि विभाग में 3500, विधि विभाग में 4036 पद, पेयजल स्वच्छता विभाग में 3464 पद, पथ निर्माण विभाग में 1729, ग्रामीण विकास विभाग में 7341, जल संसाधन विभाग में 5119 और पंचायती राज में 6696पद रिक्त हैं.

इसे भी पढ़ेंःदिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में आई खराबी, अब दूसरी फ्लाइट से पैसेंजर्स को भेजने की तैयारी

राज्य में 2016 तक निबंधित बेरोजगारों की संख्या 5.50 लाख थी. 1.16 लाख  बेरोजगारों को नौकरी मिली थी. 2019 के श्रम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक निबंधित बेरोजगारों की संख्या अब 7.32 लाख है जिसमें सिर्फ 2,18, 837 लोगो को रोजगार मिली है. साल 2020 कोरोना काल में गुज़र गया और 2021 में अब सरकार जब नियुक्ति वर्ष मना रही है. अभी भी झारखंड में कोई भी रोजगार को लेकर आहट नहीं दिख रही है.

 

इस बार झारखंड के बेरोजगार युवक झारखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर काला दिवस मनाएंगे. स्थापना दिवस का बहिष्कार करेंगे. आने वाले 10 अगस्त को पूरे झारखंड के विभिन्न जिले में युवाओं के द्वारा हेमंत सोरेन के वादाखिलाफी ढोल नगाड़े के साथ झांकी निकालेंगे.

इसे भी पढ़ेंःग्रेस अंक देकर इंटर फेल स्टूडेंट्स को पास करे सरकारः रघुवर

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा ट्विटर से सड़क तक आंदोलन कर रहे हैं. अभ्यर्थियों की माने तो झारखंड के युवा दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं. जबकि सरकारी विभागों में 6,64,565 पद खाली पड़े हैं. नए रोजगार सृजन भी नहीं हो रहे हैं. जेपीएससी (JPSC), जेएसएससी (JSSC), शिक्षक बहाली समेत कई नियुक्तियां अभी अधर में अटकी हुई है. युवाओं ने सीएम हेमंत सोरेन को याद दिलाते हुए कहा कि सरकार बनी तो 1 साल में 5 लाख नौकरी देने का वादा किया गया था. इस वादा को पूरा नहीं करने पर राजनीति से सन्यास लेने की बात भी कही गई थी.

Related Articles

Back to top button