
Giridih : सरकारी कार्यालयों के साथ रविवार को गिरिडीह के शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों के कार्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. भोरणडीहा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्कूल के निदेशक सरदार त्रिलोचन सिंह सलूजा ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर स्कूल के चेयरमैन ऋषि सिंह सलूजा, गुजंन समेत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रही.
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में ही स्कूल के निदेशक सह समाजसेवी अमरजीत सिंह सलूजा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. मौके पर स्कूल के चेयरमैन जोरावार सिंह सलूजा, सतविंदर सिंह सलूजा और तरणजीत सिंह सलूजा समेत स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे.

शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में पारंपरिक रूप से स्कूल के प्राचार्य संजीव सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया. बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में ही स्कूल के प्राचार्य पी. हाजरा ने झंडोत्तोलन किया.
इसे भी पढ़ें :भारतीय राजदूत समेत दूतावास के कई कर्मचारी काबुल में फंसे, वायुसेना का विमान भेजा गया
भाजपा के पचंबा के हरिचक स्थित कार्यालय में पार्टी अध्यक्ष महादेव दुबे ने झंडा फहराया. इस दौरान पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, जिला महामंत्री सुभाष चन्द्र सिन्हा, जिला मंत्री संदीप डंगाईच, भाजपा नेत्री रागिनी लहरी, संतोष गुप्ता समेत कई शामिल हुए.

झामुमो कार्यालय में ही पार्टी अध्यक्ष संजय सिंह के साथ स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. मौके पर गांडेय विधायक सरफराज अहमद समेत कई शामिल हुए.
झामुमो के सदर प्रखंड कार्यालय में ही पार्टी के प्रखंड सचिव दिलीप रजक ने झंडोत्तोलन किया. मौके पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के अलावे शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, गौरव कुमार, मो. सिराज, मो. तारिक, मो. इस्लाम, महताब मिर्जा, दिलीप मंडल समेत कई शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें :मुहर्रम की छुट्टी 20 अगस्त को




