
Ranchi: विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन नियोजन नीति को लेकर भोजनावकाश के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. विपक्ष के विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे. इस दौरान विपक्षी विधायक सदन में रिपोर्टर मेज को थपथपा कर नारेबाजी करते नजर आए. विपक्षी विधायकों के इस आचरण पर स्पीकर रबींद्रनाथ महतो काफी नाराज हो गए. उन्होंने बार- बार विधायकों से मेज नहीं थपथपाने की अपील की लेकिन विपक्ष के विधायक उनकी अपील को नजरअंदाज करते रहे. विपक्ष के आचरण से नाराज स्पीकर ने कड़ी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि आपलोग रिपोर्टिंग टेबल से हटकर हंगामा करें नहीं तो बहुत कुछ हो सकता है. विपक्ष के हंगामे के बीच बजट पर चर्चा जारी है. भाजपा के विधायक चर्चा में भाग नहीं ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: BIRD FLU: मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा- डरना नहीं है, जब-जब आया बर्ड फ्लू, उन्होंने खूब खाया मुर्गा
हंगामे के बीच सदन में सोते रहे कृषि मंत्री और विधायक दीपक बिरुआ
इधर विपक्ष नियोजन नीति पर विपक्ष सदन में जोरदार हंगामा कर रहा था और दूसरी तरफ कृषि मंत्री बादल पत्रलेख और झामुमो विधायक दीपक बिरुआ सदन में सो रहे थे. विधानसभा के संतरी ने जाकर मंत्री बादल पत्रलेख को जगाया तो विधायक मथुरा महतो ने विधायक दीपक बिरुआ को जगाया.




