
Giridih: जिले के सरिया और बिरनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में बुधवार शाम भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से चार बाइक सवार अपराधी पिस्तौल के बल पर दो लाख लूटकर फरार हो गये. घटना की जानकारी होने के बाद दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची. अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गयी है. घटना उस वक्त हुई जब ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पैसे वसूल कर वापस लौट रहा था.
इसी दौरान दोनों थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में चार नकाबपोश अपराधियों ने उसे ओवरटेक करते हुए अपने कब्जे में किया और ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को पिस्तौल का भय दिखाकर उसके पास दो लाख से भरा बैग छीनकर फरार हो गए.
इसे भी पढ़ें :24 घंटे में ब्लैक फंगस से 1 और मौत, 2 सस्पेक्टेड मामले आये




