
Giridih: कोडरमा के पूर्व सांसद रवीन्द्र राय ने सरिया बाजार स्थित रेलवे फाटक में प्रस्तावित ओवरब्रिज का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ओवरब्रिज निर्माण जनहित में लिया गया फैसला है क्योंकि सालों से इसकी मांग की जा रही थी. ओवरब्रिज का निर्माण मेन रोड की दिशा में किए जाने के बजाय स्टेशन के उत्तर दिशा में किए जाने को बेहतर बताते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण सीधा होने के बजाय घुमावदार होने से सरिया के स्थानीय लोगों को कम नुकसान होगा.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपी का मोबाइल जब्त, पूछताछ के बाद पुलिस ने भेजा जेल
मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर सरिया के मकान मालिकों और दुकानदारों ने दहशत का माहौल दिख रहा है. नोटिस देकर मकान मालिकों और दुकानदारों पर हटने का दबाव डाला जा रहा है. पूर्व सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि ओवरब्रिज निर्माण को लेकर फिलहाल कोई टेंडर हुआ नहीं है और ना ही कोई फंड और स्टीमेट ही स्पष्ट हुआ है और ना ही रेलवे द्वारा मुआवजा की राशि तय किया गया है. इसे पहले ही दुकानदारों और मकान मालिकों को हटाने का नोटिस आखिर क्यों दिया जा रहा है. एक तरह से जिला प्रशासन लोगों को भयभीत कर रही है. प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता परमेशवर मोदी समेत कई मौजूद थे.




