GiridihJharkhand

शॉर्ट सर्किट के कारण गिरिडीह पावर सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजली की आपूर्ति हुई बाधित

Giridih: जानलेवा हिटवेब लोगो पर कहर ढाए हुए हैं. कड़ी गर्मी में खड़ी गाड़ी ब्लास्ट हो रहा है. तो गुरुवार की मध्य रात्रि गिरिडीह के डांडीडीह  पावर सब स्टेशन के सर्किट 1 के आउटगोइंग ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई. बड़े ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पावर सब स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई. एहतियातन पूरे सब स्टेशन से बिजली गुल कर दिया गया. इस दौरान वहां मध्य रात्रि की ड्यूटी में तैनात कर्मियों ने आग को बुझाने में जुटे लेकिन आग इतना भीषण था की कर्मियों द्वारा बालू डाल कर भी उस पर काबू पाना मुश्किल लग रहा था. लिहाजा, फायर ब्रिगेड के गाड़ियों को बुलाया गया.

देखिए पूरी वीडियो –

 

आग अगर फैलती तो उसके चपेट में ट्रांसफार्मर में डाले जाने वाले ऑयल के बड़े-बड़े टैंकर आते. इस कारण इसे बड़े नुकसान से इंकार नहीं किया जा सकता था. इसी दौरान कर्मियों द्वारा जब फायर ब्रिगेड का सहयोग लिया गया, तब आग पर काबू पाना संभव हो पाया. जानकारी के अनुसार रात 11 बजे तक पावर सब स्टेशन से हर फीडर चालू था. इसी दौरान मध्य रात्रि में सर्किट 1 के छोटे ट्रांसफार्मर में आग लगा, और आग अपना दायरा बढ़ाता गया. इसके बाद हर फीडर की बिजली गुल कर दी गई.

Related Articles

Back to top button