Giridih

सड़क दुर्घटना के विरोध में गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग जाम, 10 लाख मुआवजे की मांग

Giridih: गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग स्थित ताराटांड़ थाना क्षेत्र के पंडरी हरदिया के पास बुधवार की शाम को हुई सड़क दुर्घटना के विरोध में गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया. जिससे गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग में आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया. सड़क जाम करने वालों में ज्यादातर लोग मृतक के पंचायत के थे. फुलची पहरदहा पंचायत के लोगों द्वारा सड़क जाम करने की जानकारी मिलते ही सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक और माले नेता राजेश यादव भी मौके पर पहुंचे और जनता के समर्थन में उतर कर सड़क पर बैठ गये. सभी प्रशासन से मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.

दुर्घटना में चाचा-भतीजा की हुई थी मौत

गौरतलब है कि ताराटांड़ थाना क्षेत्र के फुलची पहरदहा के रहनेवाले दिलचंद गोप, अपने भतीजे अरविन्द यादव के साथ बुधवार की दोपहर दूध लेकर बड़कीटांड़ जा रहे थे. गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग स्थित बड़कीटांड़ से कुछ दूरी पर धनबाद से गिरिडीह की ओर तेज रफ्तार में आ रही बस ने बाइक सवार चाचा-भतीजा को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई थी. घटना के बाद बस का ड्राइवर व खलासी फरार हो गये थे.

परिजनों ने की मुआवजे की मांग

सड़क जाम पर बैठे माले नेता राजेश यादव और सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक सहित मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी उनकी सुध लेने तक नहीं आया. परिजनों का कहना है कि दोनों ही मृतक घर के कमाओ व्यक्ति थे और उन्हीं के माध्यम से पूरा परिवार चलता था. असमय सड़क दुर्घटना में हुई मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मृतक के परिजनों को दस लाख रुपए मुआवजा और सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए.

इसे भी पढ़ेंः32 की बजाए 27 हो सिविल सर्विसेज में जनरल के लिए अधिकतम उम्र सीमा: नीति आयोग

इसे भी पढ़ेंःपत्रकारों के लिए भारत विश्व का पांचवां असुरक्षित देश, टॉप पर अफगानिस्तान

Related Articles

Back to top button