
Giridih : गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव निवासी 35 वर्षीय राजेन्द्र सिंह का शव शनिवार की देर रात बुढ़वाअहार तालाब के समीप मिला. मृतक राजेन्द्र सिंह जिला होम गार्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह का भतीजा भी था. रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेन्द्र सिंह की मौत का कारण पेट में अत्यधिक पानी भरना सामने आया है. इसकी पुष्टि बिरनी थाना प्रभारी सुरेश मंडल ने करते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डा. अरुण कुमार से उनकी बात हुई.
इसे भी पढ़ेंः पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा दुमका से लडेंगे चुनाव, कहा- 20 साल का मांगेंगे हिसाब
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल संदिग्ध परिस्थतियों में हुए मौत को लेकर बिरनी थाना पुलिस जहां मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं मृतक के पिता नागेशवर सिंह ने हत्या का आरोप क्यूम अंसारी पर लाते हुए बिरनी थाना में केस दर्ज कराया. क्यूम अंसारी से भी पूछताछ की जा रही है. लेकिन दुसरी तरफ यह भी बात सामने आया कि जिस आरोपी क्यूम अंसारी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः शशि थरूर ने पाकिस्तान के मंच से मोदी सरकार पर हमला किया, भाजपा बिफरी, देश को बदनाम करने की कोशिश करार दिया
शराब पीने की बात आयी सामने
थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक राजेन्द्र सिंह शनिवार की देर शाम क्यूम अंसारी के घर जाने की बात कहकर निकला था. इसके कुछ देर बाद परिजनों को उसका शव तालाब में तैरता हुआ मिला. इधर मृतक के चाचा सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम काफी देर तक नहीं लौटने के बाद क्यूम को फोन किया गया.
तो क्यूम ने बताया कि राजेन्द्र सिंह ने काफी शराब पी रखी है. और उनके घर पर ही है. इसके कुछ देर बाद ही मृतक का शव तालाब के समीप मिला.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड से भी ओलंपियन तैयार करने में जुटा खेलो इंडिया




