
Koderma : रविवार को झुमरीतिलैया शहर के लोगों को अजीबो-गरीब हालात का सामना करना पड़ा. दरअसल शहर के मन्नालाल सोनी के परिजनों ने भू माफियाओं के द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा किये जाने और जमीन की बाउंड्री तोड़े जाने के मामले को लेकर एनएच 31 पर प्रदर्शन किया.
और सड़क जाम कर दिया. तकरीबन दो घंटे तक जमीन विवाद के मामले को लेकर मन्नालाल सोनी के स्वजन धरने पर बैठे रहे. और इसका खामियाजा आम लोगो को भुगतना पड़ा. इस दौरान धीरे-धीरे एनएच 31 पर गाड़ियों का परिचालन थमता रहा.
इसे भी पढ़ेंः MNREGA स्कीम में ग्राम सभाओं को किया जा रहा दरकिनार: झारखंड छात्र संघ
ये सड़कें भी हुई जाम
जाम में फंसी गाड़ियों की कतार लंबी होती रही. स्थिति यह हुई कि एक तरफ झंडा चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक और सुभाष चौक से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गयी.
लोगों ने बताया कि अब लोग किसी भी बात को लेकर सड़क जाम कर देते हैं. एक व्यक्ति के निजी मामले के कारण परेशानी सैकड़ों लोगों को भोगनी पड़ी. हालांकि बाद में सूचना मिलने के बाद मौके पर तिलैया थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे.
इसके बाद अंचलाधिकारी अशोक राम की मौजूदगी में लोगों को समझाया बुझाया गया. इसके बाद जाम हटाया गया. जाम में फंसे लोगों ने कहा कि सड़क जाम कर अपनी बात मनवाना सबसे आसान हो गया है. लोगों ने सड़क जाम को लेकर जिला प्रशासन से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.
इसे भी पढ़ेंः शशि थरूर ने पाकिस्तान के मंच से मोदी सरकार पर हमला किया, भाजपा बिफरी, देश को बदनाम करने की कोशिश करार दिया




