GiridihJharkhand

Giridih : स्कूल के समीप कुएं में 25 वर्षीय युवक का शव मिला,  जांच में जुटी पुलिस

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोरी राय की हत्या हुई है या उसने सुसाईड किया है.

 Giridih : गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के खावा के कोल्हरिया गांव स्थित सरकारी स्कूल के समीप कुएं में 25 वर्षीय युवक का शव मिला है. मृतक की पहचान कोल्हरिया गांव निवासी किशोरी राय के रूप में की गयी है.   जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इसे भी पढें : पुलिस को मिली सफलता :  महिंद्रा फिनांस के कर्मी की हत्या मामले में दो और गिरफ्तार

वह मजदूरी किया करता था

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोरी राय की हत्या हुई है या उसने सुसाईड किया है.  उसकी छह माह की बेटी   है.  वह मजदूरी किया करता था. किशोरी राय कोल्हरिया गांव में नाना के घर पर रह रहा था.  सोमवार की रात  समोसा खाने की बात कहकर घर से निकला था.  काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया.  मंगलवार को भी परिजनों ने किशोरी राय को तलाशा. बुधवार को गांव के कुएं में उसका शव मिला.  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

इसे भी पढें : कोडरमा: प्रतिबंधित मांस को लेकर दो समुदायों में झड़प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button